- प्रशासन के सजग नही रहने के कारण ही आये दिना अस्पताल के चिकित्सकों पर होता है जानलेवा हमला
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सदर अस्पताल छपरा और विवाद का चोली दामन का साथ रहता है। निजी एम्बुलेंस संचालकों और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के बीच वाद विवाद और चिकित्सक को धमकाने का मामला सामने आया है। सदर अस्पतालके इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉ हरेंद्र प्रसाद और सदर अस्पताल में सक्रिय निजी लोगो के आज सुबह मरीज को रेफर करने को लेकर उनके बीच हुए विवाद के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने एक बैठक कर घटना में शामिल असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नही होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। चिकित्सको का कहना है कि असामाजिक तत्व सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को जबरदस्ती रेफर करने का दबाव देते हैं और रेफर करने से इनकार करने पर जान से मार देने की धमकी देते हैं। डॉ पंकज कुमार ने जिला और अस्पताल प्रशासन के रवैये पर रोष जताते हुए बताया कि लगातार ऐसी घटनाये होती रहती हैं डॉक्टर इसकी मौखिक और लिखित शिकायत करते हैं लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नही आता है। बैठक में शामिल चिकित्सको ने एक स्वर में कहा कि ऐसी स्थिति बनी रही तो काम बंद किया जाएगा यानी हड़ताल पर चले जायेंगे सदर अस्पताल के चिकित्सक।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग