नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय में नए बीडीओ के रूप में मंजूल मनोहर मधुप ने योगदान कर लिया।शुक्रवार को बीडीओ बिभु विबेक से इन्होंने प्रभार ग्रहण किया।इनके आगमन पर कई जन प्रतिनिधि प्रखण्ड कर्मी इनका भब्य स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने कहा कि सरकार के योजनाओ को शत प्रतिशत जनता के बीच पहुचाने का मेरा पहला उद्देश्य होगा।अधूरे कार्य को पूरा किया जाएगा।आम जनों के लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला रहेगा,हम हर कोशिश करने का प्रयास करेंगे कि आने वाले लोगो का कार्य का जल्द से जल्द निष्पादन हो।इन्होंने प्रखण्ड की जनता और जन प्रतिनिधियों का सहयोग मांगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग