राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा बाजार के वार्ड 12 में स्थित न्यू लाईफ क्लिनिक परिसर में रविवार को सामाजिक संस्था जानकी एजुकेशनल सोशल ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए जानकी एजुकेशनल सोशल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव व सचिव रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में अस्थमा, हृदय, पेट, हड्डी, नस, आंख व मौसमी बीमारियों के अलावा मधुमेह की नि:शुल्क जांच किया जायेगा। जांच के बाद बीमार लोगों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध करायी जाएगी। स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों को पहुंच कर इसका लाभ उठाने की अपील की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग