राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी के समीप से जीआरपी ने एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद किया। रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात अधेड़ महिला एकमा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी के समीप से रेल लाइन पार कर रही रही थी। इस दौरान वह अप लिच्छवी एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे उस अज्ञात अधेड़ महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर एकमा स्टेशन पर प्रतिनियुक्त राजकीय रेल पुलिस के विपीन पासवान व मृत्युंजय यादव ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस महिला के शव की शिनाख्त हेतु प्रयास करने में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग