राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमा इकाई के तहत मिशन आरोग्य संजीवनी सप्ताह में विद्यार्थियों द्वारा दर्जनों पौधे लगाये गए। असहनी पंचायत के विभिन्न गांवों में छाात्रों ने अमरूद, बरगद, पीपल आदि के पौधे लगाये। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ग्रामीण परिवारों के साथ प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया है। परिषद के सदस्यों ने कहा कि प्रकृति के साथ आत्मसात होने के लिए पौधरोपण करना और इन्हें बचाना ही एक मात्र विकल्प है। विद्यार्थियों ने कहा कि पूरे एकमा प्रखंड में वृक्षारोपण अभियान चलाकर प्रखंड को हरा-भरा बनाया जाएगा। इस मौके पर मंत्री रोहित गिरि, विश्वास पांडेय, ग्रामीण धर्मेंद्र गिरि, लडडू, उमंग आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग