राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया क्षेत्र में शनिवार को 960 लोगों ने टीका लिया। अब टीका लेने के लिए लोगों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ रही है। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर काफी जागरूकता चलाया गया था जिसका असर अब दिखने लगा है। शनिवार को सुबह से ही रेफरल अस्पताल तरैया, प्राथमिक विद्यालय रामकोला एवं प्राथमिक विद्यालय पोखरेड़ा में लोग टीका लेने के लिए कतारबद्ध खड़े रहे। अब लोगों की उपस्थिति के अनुसार वैक्सीन कम पड़ जा रहा है। शनिवार को 45+ और 18+ दोनों वर्ग के 960 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। उन्होंने आग्रह किया कि क्षेत्र के सभी लोग आवश्यक रूप से टीका लगवाये एवं अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इधर स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि रेफरल अस्पताल तरैया में शनिवार को 100 लोगों का कोविड-19 जांच रैपिड एंटीजन कीट से किया गया, जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। वहीं 50 लोगों का सैम्पल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। उन्होंने कहा कि संक्रमण का ग्राफ गिरा हुआ है फिर भी लोगों को लापरवाह होने की जरूरत नहीं है। लोगों को अभी भी भीड़ भार वाले जगह से बचना होगा तथा चेहरे पर फेस मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग