पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित पीएचसी से चार केंद्रों पर शनिवार को भारी कुव्यवस्था के बीच 2 घंटे बाद लोगों को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। वैक्सीन लेने के लिए उमड़ पड़ी लोगों की भीड़ को देखते हुए टीकाकरण अभियान को तेज़ करते हुए शनिवार को उच्च विद्यालय चैनपुर, कन्या मध्य विद्यालय, बहरौली पंचायत भवन,लोक मान्य उच्च विद्यालय राजापट्टी पर वैक्सिनेशन सेन्टर बनाकर 1035 लोगों को वैक्सीन दिया गया। केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन के लिए वैक्सीन लेने आए लोगों को लंबी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने की मजबूरी बनी रही।वैक्सीन लेने के बाद वहां लोगों को आब्जर्वेशन की निर्धारित अवधि में बैठने के लिए भी कायदे की जगह नहीं थी। लोग वैक्सीन लेने के बाद बरामदे में एक ही साथ बिना सोशल डिस्टेंसिंग के बैठकर समय बिताते दिखे। बीडीओ मनोज कुमार सुव्यवस्थित रूप से वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने को सभी सेंटरों का निरीक्षण किया। पीएचसी से प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश ने बताया कि चारों वैक्सीनेशन केंद्रों पर 1035 लोगों को वैक्सीन दिया गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग