राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा चौक से एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त शराबी जुझारपुर पंचायत के पटेढ़ा चौक निवासी हीरालाल चौधरी के 40वर्षीय पुत्र दीपक चौधरी बताया जाता है। वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया की खैरा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब पीकर बाजार में उत्पात मचा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कराई गई तो व्यक्ति में शराब की मात्रा पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग