राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र में पिस्टल से फायर करते हुए सोना व 52 हजार नगदी लूट मामले के फरार चल रहें अभियुक्त चितरंजन कुमार उर्फ भांटा गिरी को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापट्टी कोठी बाजार से अपनी आभूषण दुकान बंद कर बाइक से घर मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन लौट रहे स्वर्ण ब्यवसायी शम्भू साह को लखनपुर गांव में घेर पिस्टल के बल पर सोना व 55 हजार रूपये नगद लूट फायर करते हुए फरार हो गए थे जिसमें एक अपराधी भंटा गिरी को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया।मामलेे में थाना कांड संख्या 216/21 दर्ज करायी गई थी। मामले में पहले गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कप्तानगंज गांव के जुनैद अली के पुत्र सोनू अली को गिरफ्तार कर मामला का उद्भेदन किया गया था। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि जल्द ही और फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग