पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत के हनुमानगंज गांव में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में दर्जनों लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जीविका के द्वारा किया गया था जिसमें वन विभाग पदाधिकारी लव कुमार तथा किसान मोर्चा के मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू मौजूद रहे। मौके पर भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जीविका के द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय कदम है। सभी लोगों को अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए वही किसी भी आयोजन में पेड़ लगाने की परंपरा शुरू होनी चाहिए। यदि पेड़ रहेंगे तो ही जीवन रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग