पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी व समाजसेवी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने दर्जनों समर्थकों के साथ कोरोना वैक्सीन का डोज लिया।वही वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने समाज के हर तबके के लोगों के बीच संदेश दिया कि जीवन के लिए कोरोना वैक्सीन आवश्यक ही नहीं बेहद जरूरी है। सभी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लें। कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन लेने से इस बीमारी से लड़ने का इम्युनिटी पावर बढ़ जाता है इसलिए वैक्सीन लेना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक प्रभावी उपाय है। इससे कोरोना को हराने में जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसका किसी प्रकार कोई दुष्प्रभाव नही है। टीका लगने के बाद वे खुद को और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही उनके शरीर में किसी प्रकार की शारीरिक तकलीफ महसूस नही हुई। इसलिए वे सभी निर्धारित अवधि के बाद टीका की दूसरी खुराक भी अवश्य लगवाएंगे। इसलिए सभी वैक्सीन ले और दूसरों को भी लेने के लिए प्रेरित करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग