राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। “बज़्म-ए-हबीब” साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था, बरौली, गोपालगंज (बिहार) ने छपरा में आयोजित एक साहित्यिक समारोह में युवा कवयित्री पूजा बहार को “बज़्म-ए-हबीब सम्मान- 2021” से सम्मानित किया। युवा कवयित्री पूजा बहार धरान (नेपाल) की रहने वाली हैं। बज़्म-ए-हबीब (साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था) बरौली, गोपालगंज (बिहार) के संस्थापक सचिव ऐनुल बरौलवी स्वयं एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय शायर हैं। ऐनुल बरौलवी ने छपरा में आयोजित एक साहित्यिक समारोह में नेपाल की युवा कवयित्री पूजा बहार को अपने कर-कमलों से अंग-वस्त्र देकर “बज़्म-ए-हबीब सम्मान-2021” से नवाज़ा। ऐनुल बरौलवी ने युवा कवयित्री पूजा बहार को दीर्घायु की मंगलकामना के साथ साहित्याकाश के शिखर तक पहुँचने की दुआएँ की। बज़्म-ए-हबीब की अध्यक्षा शाफ़िया हसन ने युवा कवयित्री पूजा बहार को शुभकामनाएँ दी हैं। युवा कवयित्री पूजा बहार की भोजपुरी पुस्तक “नेहिया के फुलवा” का लोकार्पण एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन शायर सुहैल अहमद हाशमी ने किया था। यह आयोजन ए-वन कोचिंग सेंटर, छपरा में था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग