राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के एकारी गांव में घरेलु विवाद को लेकर एक महिला प्रियंका देवी (32) की रस्से से गर्दन कसकर परिजनों के द्वारा हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। इस संबंध में छपिया तिलकार गांव निवासी दीनानाथ राय की पत्नी जानकी देवी के द्वारा थाने में प्रियंका देवी के ससुर जयप्रकाश राय, सांस चिंता देवी, ननद पाना कुमारी, रजनी कुमारी, देवर रितेश कुमार व अजित कुमार के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि छपिया तिलकार गांव निवासी दीनानाथ राय की पुत्री प्रियंका की शादी लगभग एक दशक पहले एकारी गांव के जयप्रकाश राय के पुत्र रामबाबू राय के साथ हिन्दू रिति रिवाज के साथ हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग