राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव में दरवाजे पर खड़ी एक बाइक की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लगुनी गांव निवासी धुपलाल साह के पुत्र उपेंद्र साह ने दाउदपुर थाने में एक आवेदन दिया है। जिसमें उपेंद्र साह ने कहा है कि मैं शाम को अपनी स्पलेंडर प्रो बाइक दरवाजे पर खड़ा कर रात में खाना खाकर सोने चला गया। परिवार के लोग भी सोने चले। सुबह में उठ कर देखा तो बाइक गायब थी।काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग