चन्द्रशेखर यादव। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। वरिष्ठ पत्रकार एवं इण्डियन पंच, हिन्दी दैनिक के संस्थापक संपादक रघुनंदन सिंह के आकस्मिक निधन पर सोमवार को साहेबगंज स्थित प्रेमलता निवास के सभागार में पत्रकारों ने शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा एवं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए श्रध्दांजलि अर्पित किया। उनका आकस्मिक निधन हृदय गति रूकने से गत 12 जुलाई को हो गरीब। वयोबृ्द रघुनंदन सिंह देवघर, झारखण्ड से प्रकाशित हिन्दी दैनिक इण्डियन पंच के संस्थापक संपादक थे। उन्होंने अपने जीवन में कुछ अन्य पत्र पत्रिकाओं का भी संपादन एवं प्रकाशन का कार्य निर्भिकता पूर्वक किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में पत्रकार चन्द्रशेखर यादव, एम प्रसाद,सुनिल कुमार सिंह, कमल मिश्रा,मयंक यादव, राधेश्याम पंडित, दशरथनन्दन पाण्डेय,मुकेश मोदी, अशरफ अली, राकेश अग्रवाल समेत काफी संख्या में पत्रकारगण शिरकत किये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग