राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 69 लीटर अवैध देशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि एकमा थाने की पुलिस ने परसागढ़ बाजार से सन्नी उर्फ जितेन्द्र चौधरी के पास से 60 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। बताया गया है कि उक्त कारोबारी पूर्व में भी जेल जा चुका है। वहीं एकारी गांव से विष्णु बैठा व हरपुर गांव से टुनटुन राम व संतोष साह को 9 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन