राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों में नारायणपुर के लालबाबू सिंह एवं उनका पुत्र रौशन कुमार सिंह तथा नेवारी गांव के चन्द्रिका राय शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ। पीड़ित पक्षो द्वारा तरैया थाने में शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन