राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार के द्वारा बकरीद पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था को लेकर सारण जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ विडियोकॉफेंसिंग के माध्यम से संयुक्त रुप से समीक्षा की गयी और निदेश दिया गया कि बकरीद का पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न करायी जाय। अगर कोई व्यक्ति शांति एवं सद्भाव भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा 06 अगस्त तक धार्मिक स्थलों को आमजनों के लिए बंद रखने का निदेष प्राप्त है। इसके अतिरिक्त सुन्नी वक्फ बोर्ड के द्वारा भी घरों पर हीं जमाज अदा करने की अपील की गयी है। इसका अनुपालन सुनिष्चित कराने का निदेष दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सावन का पवित्र महिना भी शुरु होने वाला है इस दौरान सभी षिवालय आमजनों के लिए बंद रहेंगे। शिवालयों में जलाभिषेक नहीं होगा और न ही सार्वजनिक तौर पर जल का उठाव किया जाएगा। कावर यात्रा भी प्रतिबंधित है। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सारण जिलान्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है जो क्षेत्र में भ्रमणषील रहकर विधि-व्यवस्था को संधारित करेंगे। संवेदनशील स्थलों पर रात्रि गश्ती की व्यवस्था रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विषेष रुप से निगरानी रखा जाएगा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी और रैण्डम चेकिंग की जाएगी। होटल, सराय इत्यादि को चेक किया जाएगा। संवेदनशील स्थलों पर बल की प्रतिनियुक्ति एवं सघन पुलिस गश्ती सुनिश्चित करायी जाएगी।
जिले के सभी क्षेत्रों पर प्रशासन की रहेगी विशेष नजर
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाय, छोटी से छोटी घटनाओं पर नजर रखी जाय तथा समाधान निकालने का प्रयास किया जाय। विडियोकॉफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलों में शांति समिति की बैठक कर लें और शांति समिति सदस्यों को बता दें कि बकरीद का पर्व समूह में नहीं मनाया जाय। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों के पास विशेष चैकसी बरतने की जरुरत है। सभी थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी आसूचना संग्रह करेंगे तथा अफवाहों की निराकरण हेतु बिना भेद-भाव किये तत्काल कार्रवाई करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटी से छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेंगे एवं इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को तत्काल उपलब्ध करायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तब्य स्थल पर लगातार बने रहेंगे और जिला नियंत्रण को सभी गतिविधियों की जानकारी देते रहेंगे।
जिला पुलिस प्रशासन रखेगी सोशल मीडिया पर विशेष नजर
पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूरी तरह से सतर्क, सचेत, संवेदनशील एवं भ्रमणशील रहने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि थाना एलर्ट मोड में रहे और आसूचना तंत्र को मजबूत किया जाय। चौकिदार से लेकर पुलिस के जवान और पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे चैकसी बरते। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने का निदेश दिया गया। सदर अनुमंडल कार्यालय छपरा के परिसर में जिला नियंत्रण 06152-242444 पर दिनांक 21.07.2021 से 23.07.2021 तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिसके वरीय प्रभार में अपर समाहत्र्ता डाॅ गगन, मोबाईल नं0- 9473191268 एवं पुलिस उपधीक्षक मुख्यालय, सारण रहमत अली मोबाईल नं0-8544428112 रहेंगे। जिसमें पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। विडियोकॉफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग