पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो शख्स को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। पहले मामलेे बंसोही गांव में थाना पुलिस अधिकारी राम चन्द्र मांझी ने बंसोही गांव में वर्षों से फरार चल रहे शराब बरामदगी के बाद कांड संख्या 667/19 में शराब धंधेबाज फरार चल रहा था जिसे टोह लगाकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बंसोही गांव निवासी अरविंद सिंह हैं।वही दूसरे मामलेे में थाना क्षेत्र के सोनौली गांव में जमीनी विवाद में मारपीट के मामला कांड संख्या 19/21 में एसएसटी में फरार चल रहे धर्मेंद्र राय को पुलिस पदाधिकारी देवनन्दन राम ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों कांडों में फरार चल रहे दोनों शख्स को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग