पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अवैध शराब के विरूद्ध समकालीन अभियान के तहत अलग-अलग तीन गांवों में छापेमारी करतें हुए 19 लीटर महुआ देशी शराब बरामद किया। छापेमारी अभियान में जमादार अजय कुमार सिंह, देवनन्दन राम,विपिन कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब में महुआ देशी शराब के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें सोनौली में विरेन्द्र चौधरी के मकान से चार लीटर,सिकटी भिखम गांव में मुन्ना चौधरी के यहा दो लीटर और गोढना बाजार पर नरेश चौधरी के गुमटी के पीछे छुपाकर 13 लीटर शराब बरामद किया गया जो दो दो लीटर के बोतल में रखकर छिपाया गया था। पुलिस बल को आता देख शराब धंधेबाज फरार हो गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग