पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में अवस्थित किराने दुकान का पल्ला उखाड़कर 11000 नगदी और एक लाख रुपए की किराना सामान की चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले का जायजा लिया। किराना दुकानदार मनोज सिंह पिता स्व द्वारिका सिंह ने बताया कि उनकी किराना दुकान स्टेशन रोड में हैं प्रतिदिन की भांति वे रविवार की देर रात्रि में दुकान बंद कर चैनपुर अपने घर चले गए थे सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखा कि पल्ला उखाड़कर दुकान में गल्ले से 11000 हजार नगद और एक लाख रुपए की किराना सामान जिसमें चावल दाल काजू किशमिश और मशाला चोरी कर ली गई है। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग