पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण जिले के मशरक प्रखंड के दुमदुमा गांव अवस्थित अति प्राचीन शिव मंदिर को सुन्दरता प्रदान करने के लिए तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने अपने निजी कोष से सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। मंदिर में टाईल्स सौंदर्यीकरण कार्य पर लगभग-लगभग ढ़ेर लाख की राशि खर्च होगी जिसमें मंदिर परिसर की गर्भ गृह और परिसर में फर्श व दीवाल पर टाइल्स लगा कर सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है। इस कार्य का शुभारंभ हो गया है जल्द ही मंदिर की सुन्दरता में चार चांद लग जाएगा। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की सुन्दरता के लिए मंदिर में टाईल्स,बिजली वायरिंग और लाइट लगानी हैं जिसमें युवराज सुधीर सिंह ने मंदिर के गर्भ गृह से लेकर पूरे परिसर में लगने वाले टाइल्स दे दिया है और उन्होंने और मदद का आश्वासन दिया है। जल्द ही मंदिर की सुन्दरता में भव्य निखार आएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग