राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने शराब के धंधेबाज एवं पियक्कड़ को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।वही पांच लीटर देशी शराब भी बरामद कर लिया।मामला थाना क्षेत्र के सतुआ गांव का है। एसआई देवनंदन प्रसाद के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि सूचना मिली कि सतुआ निवासी संजीत कुमार द्वारा अपने घर के समीप चोरी-छिपे शराब की विक्री की जा रही है।जिसपर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस बल को देख धंधेबाज भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। जहाँ धंधेबाज के पलानी से पांच लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया।वही जनता बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी राजेन्द्र राम शराब का सेवन कर रहा था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग