राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

खैरा थाना एवं नगरा ओपी थाना में हुई शांति समिति की बैठक

राष्ट्रनायक न्यूज।

नगरा (सारण) खैरा थाना व नगरा ओपी थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को नगरा अंचलाधिकारी मोहित सिन्हा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत व गाँव से जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित हुए। वहीं खैरा थानाध्ययक्ष वीरेंद्र राम व नगरा थानाध्ययक्ष हरेश्वर सिंह ने कहा कि सभी एक साथ मिलजुलकर शांतिपूर्ण बकरीद का पर्व मनाए। उक्त बैठक में उन्होंने बताया कि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि 6 अगस्त तक कोविड-19 का जो प्रोटोकोल है उसके मद्देनजर सभी धार्मिक स्थल को बंद रखना है। इसलिए बकरीद का नमाज अपने घर से ही अदा करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर है यदि कोई गड़बड़ी उत्पन्न करेगा तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगरा ओपी थाना परिसर के बैठक में जयप्रकश मिश्रा, संजीत कुमार राय,अरुण ब्याहुत, ईर्दशद कुरैसी, मो. रेयाजुद्दीन,रवि प्रकाश, आतिफ आलम अनिल कुमार सिंह अरुणोदय पांडेय गोकुल राम मो कमर जमा सहित  दर्जनों लोग उपस्थित थे वहीं खैरा थाना परिसर में प्रखण्ड उप प्रमुख अखिलेश्वर सिंह, पूर्व प्रमुख मोतीलाल राय, पूर्व उपप्रमुख मिथलेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अशोक साह, डुमरी मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार, पूर्व मुखिया अर्जून मांझी, अनील सिंह, बीडीसी दीलीप साह, बीडीसी प्रतिनिधि जगन्नाथ राम, मनोज राय, मो0 कमरूजामा, वशीम अकरम, दबीर आलम,राजेन्द्र प्रसाद, अवध किशोर पाण्डेय के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।