राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के महाराजा पैलेस नगरा परिसर में सोमवार को स्थानांतरित बीडीओ श्रीनिवास को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता व मंच संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शत्रुधन भक्त ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिए। सभी ने कहा कि अच्छे लोगों का हर जगह सम्मान होता है चाहे वे जिस क्षेत्र में हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी रहते श्रीनिवास ने सजग रहते हुए आम लोगों के कार्यों को आसानी से पूरा करने का प्रयास किया। काम के कारण ही आज प्रखंड के लोग उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दे रहे हैं। नए बीडीओ प्रशांत कुमार भी इस समारोह में शामिल हुए उन्होंने कहा कि विदा ले रहे पदाधिकारी के बचे कार्यों के साथ ही सभी योजनाओं को धरातल पर पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। प्रखंड का कोई भी आम जनता अपनी समस्या को लेकर सीधे हमसे संपर्क करें। उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। समारोह में सर्व प्रथम प्रखण्ड प्रमुख मालती देवी ने बीडीओ श्रीनिवास को अंगवस्त्र दे उन्हें सम्मानित करते हुए कहा की इनका तीन वर्षों का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है इनके कार्यकाल के दौरान जनप्रतिनिधि से लेकर क्षेत्र की जनता अपने काम को लेकर हमेशा खुश रही है। मंच संचालन की अध्यक्षता कर रहे शत्रुधन भक्त ने कहा की कोरोना काल के लॉकडाउन में प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्य काफी प्रशंसनीय रहा। कोविड-19 के संक्रमण के दौर में अपनी जीवन की परवाह किए बगैर दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले प्रवासियों की मदद के लिए दिन- रात एक कर मदम करते रहे। वहीं बीडीओ श्रीनिवास को अंचलाधिकारी मोहीत सिन्हा के साथ खैरा थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम तथा नगरा ओपी प्रभारी हरेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से माला पहना विदाई की। इस अवसर पर उप प्रमुख अखिलेश सिंह, मुखिया गुड्डू सिंह, खैरा मुखिया नीलम देवी, नगरा मुखिया प्रतिनिधि संजीत कुमार, अशोक साह, पूर्व मुखिया दयानंद सिंह, सभी बीडीसी, वार्ड सदस्य, नगरा प्रखंड के साथ ही अंचल के सभी कर्मचारी, पंचायत सचिव, आवास सहायक, विकास मित्र, लेखा सहायक राहुल कुमार, समन्यवक अरूण कुमार, मो.रेयाजुद्दीन, नागेेेन्द्र सिंह, रवि प्रकाश, सोनू आलम, शैलेश सिंह, गांंगुली यादव, सहित नगरा प्रखंड अंचल के सभी कर्मचारी व प्रखंड क्षेत्र के अन्य समाजसेवी के साथ अन्य लोग शामिल थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग