राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी निजाम मियां ने 18 जुलाई को अपनी लड़की की अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रिविलगंज थाना क्षेत्र के मूकरेरा निवासी पंकज साह को अभियुक्त बनाया था। लेकिन लड़की घर के आपसी कलह के कारण अपने मामा के घर पर चली गई थी।लड़की ने खुद थाने में आकर बताया कि आपसी विवाद के कारण मैं अपने मामा के घर चली गई थी। खैरा थाना पुलिस के द्वारा मंगलवार के दिन न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया। उक्त बातों की जानकारी खैरा थाना अध्यक्ष बीरेंद्र राम ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग