पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। जिला पार्षद व लोक गायिका पुष्पा सिंह और भाजपा प्रखंड दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कोरोना वैक्सीन की खुराक ली और सभी लोगों से वैक्सीन लेने का निवेदन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कि कोविड के संक्रमण पर रोकथाम एवं इससे लड़ने का एक मात्र हथियार वैक्सीन ही हैं। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है इसलिए सभी लोग अपनी बारी सुनिश्चित करके वैक्सीन जरूर लें यदि आपने पहली खुराक ले लिया है तों निश्चित रूप से दूसरी खुराक ले।जिससे कोरोना संक्रमण पर विराम लगे,ऐसी परिस्थिति में सभी लोगों को प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन कर खुद के साथ-साथ राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी पूरी कर जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक भी ले ली और जो भी लोग वैक्सीन नही ले पाएं हैं वे वैक्सीन जरूर लें और कोरोना को देश से भगाने में मददगार साबित हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग