पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के कर्ण कुदरिया पंचायत के बीडीसी सदस्य संजय सिंह ने रेलवे लाइन के सटे दक्षिण की तरफ से गाव जानें वाली क्षतिग्रस्त सड़क का मिट्टी,छाई गिराकर मरम्मत कराया।जिससे गाव वालों को आने जाने में परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। मौके पर गांव वालों ने बताया कि मुख्य सड़क से सेरूकहा चवर होकर गांव में आने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी वही बरसात के पानी से आना जाना दुश्वार हो गया था जिसको देखते हुए बीडीसी सदस्य संजय सिंह ने निजी कोष में क्षतिग्रस्त सडक का मरम्मत कार्य कराकर चलने लायक बनाया। सड़क कर्ण कुदरिया गांव के वार्ड 4 में आती है जिससे सैकड़ों लोगों को सहूलियत होगी। मौके पर पंकज कुमार यादव, चंदन सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मरम्मत कार्य के समय मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग