राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर बुधवार को जमकर मारपीट हो गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान सिउरी गांव निवासी देवलाल राय और पत्नी रेशमी देवी और देवलाल राय के 13 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में हुई। मामले घायलों ने कहा कि पड़ोसी से आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें तीनों घायल हो गए। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने घायलों का इलाज किया। घायलों में देवलाल राय की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मामलेे में थाना पुलिस को सूचना देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग