राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दरियापुर इलाके में स्थित एचपी गैस परसा के मिनी शाखा का शुभारंभ नाथा छपरा पंचायत के बड़का बनेया गांव में किया गया। जिसका उद्धघाटन फीता काटकर प्रदेश कार्य समिति सदस्य निरंजन शर्मा व पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से की। जहां जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह, परसा नगर अध्यक्ष विनोद दास आदि लोग मौजूद थे। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सांसद राजीव प्रताप रूडी को क्षेत्र भर्मण के दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव से गैस ऐजेंसी दूर होने की बात कही थी। जिसके बाद राजीव प्रताप रुडी ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि बहुत जल्द ही आपलोग के गांव में जल्द ही मिनी एजेंसी खुलेगा और जब आज गांव में ऐजेंसी खुल गया तो ग्रामीणों ने सांसद राजीव प्रताप रुडी को धन्यवाद दिया। वहीं ग्रामीण अमरेश सिंह ने कहा कि मिनी गैस एजेंसी खुलने से हमलोगों को पैसों की बचत के साथ-साथ समय का भी बचत होगी। इस गांव में माननीय सांसद रुडी जी द्वारा कैम्प लगवाकर प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत सैकड़ो परिवार को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया था। इस अवसर पर पंकज सिंह, चंदन सिंह, अमरेश सिंह, सुरेश सिंह,पवन मांझी, संजय सिंह, सरोज यादव, सनी सिंह, बिनय सिंह, विकास सिंह सहित आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग