राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के चेफूल पंचायत के चेफूल गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुआ। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक माधो तिवारी अपने दरबाजे पर बैठे थे।उसी समय बगल के पड़ोसी लाढी डंडे से मारने लगे। जिससे पूरी तरह से वह घायल हुए हो गए। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के क्रय में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं राजू तिवारी द्वारा जनार्दन पांडेय, ज्ञान्ती देवी, अभिषेक कुमार, सचिता नन्द पांडेय, वसंत पांडेय को नामजद अभियुक्त बनाया है। पत्नी गंगोत्री देवी एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। समाचार भेजे जाने तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग