रंजीत भोजपुरिया। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के रिविलगंज प्रखंड के गोदना मठिया के वार्ड 16 में मध्य विद्यालय के चारदीवारी का उद्घाटन विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने फीता काटकर किया।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत इस चारदीवारी निर्माण से विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक को सुरक्षा के साथ पढ़ाई में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि रिविलगंज प्रखंड एक अच्छा प्रखंड है। इसका सर्वांगीण विकास स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली आदि उपलब्ध कराना ही हमारा उद्देश्य है।
इस अवसर पर निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, डॉक्टर बी के सिंह,बिहार क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान,ओबीसी मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य राजेश फैशन,सबलिया गिरी,भाजपा नगर अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष सिंह, आशुतोष भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टन श्यामदेव साह, बिपिन बिहारी सिंह, रिविलगंज मंडल उपाध्यक्ष संजय तिवारी वारसी, मण्डल महामंत्री विनोद सिंह, गुड्डू साह,अमित सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन चौधरी सहित काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग