राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड अंचलाधिकारी ने नगरा ओपी थाने की पुलिस की टीम के साथ नगरा बाजार पर अबैध बालु के विक्री करने वाले ट्रकों की सघन जांच की गई जिसमें 2 ओवर लोड बालू लदी ट्रकों को जब्त किया। इस बाबत नगरा अंचलाधिकारी मोहीत सिन्हा ने बताया की ओवर लोड बालू लदी02 ट्रक को जब्त किया गया है। जब्त ट्रकों में से किसी के पास बालु से संबंधित किसी प्रकार का कोई भी चालान नहीं पाया गया। उक्त दोनों ट्रकों पर क्षमता से अधिक यानी ओवर लोड बालु लदी थी। उन्होंने कहा की जब्त दोनों ट्रक के चालक जिनमें पहला मढ़ौरा प्रखण्ड के गौरा थाना क्षेत्र के राजेश साह का पुत्र ओमप्रकाश साह तो वहीं दूसरा चालक डोरिगंज थाना क्षेत्र के सिंगही गां निवासी रंजीत राय का पुत्र गुड्डू राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग