राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार पर हंसराजपुर स्थित मध्य विद्यालय परिसर में बनाये गए टीकाकरण केन्द्र पर गुरुवार को 150 लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगायी गयी। उधर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। गुरूवार को 83 संदिग्ध मरीजों की जांच लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता ने रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। जिसमें कोविड संक्रमित कोई भी मरीज नहीं मिला। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग