पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के डुमरसन गांव में फुटानीगंज बाजार से इमामबाड़ा तक जानें वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो गई थी जिस पर चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मोटरसाइकिल साइकिल तों छोड़िए उस पर पैदल चलना दुश्वार हो गया था। जिसको देखते हुए मुखिया प्रत्याशी अकबर अली ने निजी कोष से सड़क पर मिट्टी डालकर चलने लायक बनवाया जिससे लोगों को आने जाने में सहूलियत हो गई। मौके पर अकबर अली ने बताया कि सड़क की जर्जर दुर्दशा देखकर सड़क की मिट्टी डालकर मरम्मत कराकर चलने लायक बना दिया गया है। सड़क की जर्जर हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मरम्मत के समय ट्रैक्टर दलदल में फस गया जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग