पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर गुरूवार की शाम मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गढ़ के पैसेंजरों से भरी अनियंत्रित ऑटो सड़क पर मवेशी से बचने के चक्कर में पलट गयी जिसमें चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान बंगरा गढ़ गांव निवासी रंजीत महंतों की 35 वर्षीय पत्नी संध्या देवी,रामायण महंतों का 10 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार,घोघिया गांव निवासी हीरा राम का 30 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार, अशोक कुमार की 32 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी और चालक सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र गोपालपुर गांव निवासी लक्ष्मण राम का 26 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र कुमार राम के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामलेे में घायलों ने बताया कि राजा पट्टी की तरफ से मशरक आ रहा ऑटो बंगरा गढ़ गांव के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें पांच महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही पीछे से आ रहें गश्ती दल में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घायलों को गश्ती गाड़ी में लादकर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग