पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पावर ग्रिड में मेंटनेंस को लेकर 23 जुलाई को 4 पावर सब स्टेशन से संबधित इलाकों की विधुत आपूर्ति ठप्प रहेंगी। विधुत जूनियर इंजीनियर विक्रम कुमार ने बताया कि 23 जुलाई शुक्रवार को पावर ग्रिड में मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा जिससे पावर ग्रिड से जुड़े मशरक, इसुआपुर, पानापुर और उसरी पावर सब स्टेशन की विधुत आपूर्ति सुबह 9 बजें से 11 बजें तक उस इलाके की विधुत आपूर्ति बंद रहेगी साथ ही तरैया के कुछ इलाकों की भी विधुत आपूर्ति उक्त अवधि में रहेंगी बंद। सभी विधुत उपभोक्ताओं से निवेदन है कि विधुत आपूर्ति से जुड़े सभी कार्य विधुत रहते ही कर लें। पीने के पानी का समुचित भंडारण कर लें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग