- मशरक प्रखंड के देवरिया निवासी मनोज सिंह के बड़े पुत्र है प्रिंस प्रियदशी
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसे हीरो और गीतकार की सुपरहिट जोड़ी की हम चर्चा कर रहे हैं, जिन्होंने विगत 2 वर्षों में जितनी भी गाने दी हैं वे सभी गाने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होने के साथ-साथ म्यूजिकली भी सुपरहिट रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और भोजपुरी गाने के गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी की सुपरहिट जोड़ी की। अब तक उनकी सफल जोड़ी ने जितनी भी गाने दी हैं, सभी ने यूट्यूब पर सफलता का परचम लहराया है।प्रिंस प्रियदर्शी के लिखा हुआ जब भी पवन सिंह की कोई भी गाना आती है तो वह सफलता की गारंटी बन जाती है। उनकी यह जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। सुपरहिट भोजपुरी गाना नजरिया ना लागे के व्यूज यूट्यूब पर 38 मिलियन पार कर गया है। इस गाने का सिंगर पवन सिंह और चांदनी सिंह ने खूब धमाल मचाया है इस गाने के गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी व संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं यह गाने पी.आर.ए फिल्म्स के बैनर तले बनी है वहीं सबसे बड़ी ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे पवन सिंह और चांदनी सिंह ने मिलकर काम किया है। इस गाने के गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी व संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी ने बताया कि पावर स्टार पवन सिंह और संगीतकार प्रियांशु सिंह की सुपरहिट जोड़ी में एक मिसाल कायम किया है। उम्मीद की जाती है कि आगे भी उनकी जोड़ी सुपरहिट गाने देती रहेगी पवन सिंह सहित उन सभी को तहेदिल से प्रिंस प्रियदर्शी ने धन्यवाद दिया है। बाकी और भी जिन लोगों ने बहुत तन मन से एकजुट होकर काम किया है, उन सभी टेक्नीशियन को भी धन्यवाद उन्होंने कहा है। साथ ही आगे भी एक साथ काम करने की बात कही है। पवन सिंह और प्रिंस प्रियदर्शी की जोड़ी में आगे भी भोजपुरी गाने आने वाली है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग