पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के पश्चिम टोला गांव वार्ड – 2 के निवासी हजारी शर्मा का पुश्तैनी पुराना जर्जर मकान के एक कमरें का बीम गिरने से छत की ईटे गिर पड़ी।उसी कमरे में हजारी शर्मा के छोटे पुत्र रविंद्र शर्मा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह कर गुजर बसर कर रहे थे।छत से गिरी ईट के टुकड़े से हजारी शर्मा के पुत्र रविंद्र शर्मा उम्र 33 वर्ष, रविंद्र शर्मा के 7 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार और 4 वर्षीय पुत्र दीपांशु कुमार घायल हो गए हैं। जिनका इलाज सीएचसी मशरक में कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग