विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। ईद के बाद मुस्लिम समुदाय का पड़ने वाला सबसे बड़ा त्यौहार बकरीद परसा प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। क्षेत्र की विभिन्न ईदगाह में मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज अदा की गई, तथा कुर्बानियां दी गई। सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक स्थलों पर इस बार कोई भी कुर्बानी नहीं दी गई। ईदुल अजहा त्योहार की विशेषता यह रही कि, हिंदू मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों द्वारा एक दूसरे को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए बधाई दी गई। हालांकि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह चाक- चौबंद रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग