छपरा (सारण)। आतंकवादियों के साथ कनेक्शन के आरोप में बिहार एटीएस और एनआईए की टीम ने सारण में बड़ी कार्रवाई की है। मढ़ौरा पुलिस एवं एटीएस और एनआईए की संयुक्त छापेमारी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के समक्ष पेश किया, जहां पुलिस के अनुरोध पर कोर्ट ने छह दिनों के रिमांड की मंजूरी दी है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव से बिहार एटीएस और एनआईए की टीम एवं मढ़ौरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय अरमान अली उर्फ अरमान मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस की कड़ी सुरक्षा के बीच अरमान अली को छपरा के व्यवहार न्यायालय में पेश भी किया गया। जहां पुलिस ने कोर्ट से रिमांड की मंजूरी मांगी। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए छह दिन के रिमांड की मंजूरी दी है। अरमान अली और मोहम्मद जावेद के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर के आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इसके पूर्व बिहार एटीएस ने 15 जनवरी को मढ़ौरा थाना क्षेत्र से ही जावेद नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनआईए ने जम्मू कश्मीर निवासी गुड्डू अली को जम्मू से गिरफ्तार किया। एनआईए ने हथियार सप्लाई मामले में पूछताछ के लिए गुड्डू को एनआईओ ऑफिस में तलब किया था। जहां पूछताछ के दौरान गुड्डू एनआईए के सवालों के जवाबों को संतोषजनक नहीं दे पाया, जिसके बाद एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक के पिता है रिटायर्ड शिक्षक
अतंकियों से सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार युवक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव का निवासी है। उसके पिता रिटायर्ड शिक्षक है। जावेद के परिवार में पांच भाई और एक बहन है। हांलाकि शिक्षक पद से रिटायर्ड होने के बाद से ही अपने गांव रहते है। लेकिन उन्हें आभास नहीं हुआ की उनका पुत्र एक आतंकियों के लिए कार्य कर रहा है। बहरहाल मामला जो भी हो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
हथियार तस्करी में शामिल था जावेद
इसके पूरे मामले के खुलासे के बाद बिहार एटीएस और स्पेशल टीम गत 15 जरवरी की रात जावेद के घर पहुंची जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया था जावेद की गिरफ्तारी के बाद उसके गांव में हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है कि जावेद की दोस्ती मुस्ताक से अलीगढ़ में हुई थी, जहां वह कुछ दिनों के लिए रहने गया था। इस पूरे मामले में जो बात सामने आ रही है वह कि वह यह है कि जावेद हथियार तस्कर के धंधे में संलिप्त था और आतंकियों को हथियार मुहैया कराता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग