पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार पर शुक्रवार को आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान अरना पूरब टोला गांव निवासी राजा प्रसाद का 52 वर्षीय पुत्र महेश प्रसाद और डुमरसन गांव निवासी दवन साह का 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार साह, उपेन्द्र कुमार तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार तिवारी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि आपसी लेन-देन को लेकर वर्चस्व में मारपीट हुई जिसमें सभी घायल हो गए। मौके पर घायलों द्वारा इलाज के दौरान सीएचसी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया गया। परिसर में ही हो हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल की मदद से मामलेे में शांति बहाल की और एक को हिरासत में ले लिया। मामले में दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग