पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के जजौली मठिया गांव में पुलिया से पानी निकालने के विवाद में मारपीट के दौरान ससुर को बचाने गये पतोहू से भी मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए वही मारपीट में पतोहू के गर्भ में पल रहे बच्चे पेट पर लगें चोट की वजह मौत हो गई जिसमें महिला का आपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया। मामले में घायल महिला ने बताया कि उसके ससुर दरवाजे पर बैठें तभी भिखारी राय दो लोगों के साथ दरवाजे पर आकर मारपीट करने लगें चिल्लाने की आवाज पर घर के अंदर से बाहर आकर ससुर को बचाने लगी जिसमें उससे भी जमकर मारपीट की गई वही उसके पेट पर जोरदार तरीके से लात से मार कर घायल कर दिया गया आस पास के लोगों के आने पर दोनों की जान बच पायी। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां से महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान आपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया जिससे महिला की जान बच पायी। मामले में थाना पुलिस कोर्ट परिवाद पर कांड संख्या 384/21 दर्ज कर मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग