राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बांगरा गांव के पास भकुरा भिटठी- शिवगंज पथ पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गश्ती के क्रम में इसुआपुर पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी गौरा ओपी थाना क्षेत्र के सलीमापुर गांव निवासी बच्चा हाशमी के पुत्र कलाम हाशमी को इलाज के लिए सीएचसी छुआपुर लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी एक अन्य मोटरसाइकिल चालक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया। उसे भी सदर अस्पताल छपरा ले जाने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग