संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना पुलिस द्वारा विगत दिनों जप्त की गई बालू लदी ट्रक बुधवार की रात चालक एवं मालिक लेकर फरार हो गए और पुलिस देखती रह गई। जिससे उनके मनोबल का पता चलता है कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई का कोई भय नही। इस मामले में चौकीदार गोपाल मांझी ने स्थानीय थाने में चालक एवं मालिक के खिलाफ बिना सूचना ट्रक लेकर भागने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उसने कहा है कि कांड संख्या 190/21 में जप्त ट्रक को बुधवार की रात करीब 11-12 बजे के बीच दुर्गापुर एनएच पर खड़ी यूपी 547/ 2925 ट्रक के चालक एवं मालिक मिल कर बिना सूचना के बालू लदी ट्रक लेकर भाग निकले। जिस समय चालक लेकर भाग रहा था। उस समय वहां बारिश हो रही थी। मैंने उनके भागने की सूचना रात्रि गश्ती में निकले पुलिस पदाधिकारी को दी। उसके बाद गश्ती दल ने पकड़ने के लिए उनका पीछा किया। मगर चालक एवं मालिक ट्रक के लेकर फरार होने में सफल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग