संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के कौरुधौरु पंचायत में मुखिया बीना देवी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत क्रियान्वित होने वाले ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें जिला समन्यवयक डीडब्लूएसई एवं जिला सलाहकार एसएलडब्लूएम के द्वारा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में अनीश कुमार, ब्रजेश कुमार चौरसिया, ब्रजेश सिंह, प्रमोद सिंह, त्रिलोकी महतो, अखिलेश सिंह, सुशील साह, उमा शंकर चौधरी, शैलेश तिवारी, विपुल ओझा, लोकनाथ चौधरी समेत सभी वार्ड सदस्य व अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन