मकान के दरवाजे पर मिट्टी भरने के दौरान मारपीट, सात महिला पुरुष घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसई गांव में सोमवार की सुबह दरवाजे पर मिट्टी भरने के दौरान हुए विवाद में जमकर मारपीट में सात महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बगल पड़ोसी द्वारा इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पहचान स्व सकलदेव राय के बासठ वर्षीय पुत्र लाल बहादुर राय, विजय कुमार यादव के तीस वर्षीय पत्नी रीमा देवी, लालबहादुर राय के पचपन वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी,बाइस वर्षीय पुत्री रूमा कुमारी,बतीस वर्षीय पुत्र विनोद कुमार यादव,एकतीस वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव की छब्बीस वर्षीय पत्नी पुनम देवी के रूप में हुई। सभी सिसई गांव के निवासी हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में परिजनों ने बताया कि दरवाजे पर मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था उसी वक्त बगल के पड़ोसी जमीन की सीमा का विवाद खड़ा कर मारपीट शुरू कर दी गई जिसमें पूरे परिवार के सात लोग घायल हो गए। मामले में मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें बली राय,जय राम राय समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। मामले में मशरक थाना पुलिस जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग