कर्पूरी ठाकुर समाज संघ बाल कटाई एवं जन कल्याण नाई ट्रेड की हुई बैठक
मशरक(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ पर कर्पूरी ठाकुर समाज संघ और जन कल्याण नाई ट्रेड यूनियन की एक प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें मशरक प्रखंड समेत आसपास के पड़ोसी प्रखंड के नाई ट्रेड के लोगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक स्वर से संघ की मजबूती के लिए शपथ लिया गया। वहीं नाई ट्रेड से जू्ड़े समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए। समाज के कल्याण के लिए बाल कटाई समेत और सभी कार्यों के दर बढ़ाने व समाज के तरक्की के लिए विशेष विचार किया गया। मौके पर संजय ठाकुर, असर्फी ठाकुर,हरे कृष्ण ठाकुर,मनोज ठाकुर,सोनू मोनू के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग