10 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में प्रभारी थानाध्यक्ष राम अशीष प्रसाद के द्वारा गठित टीम में जमादार हरेंद्र कुमार,भावेश कुमार ने पूरे दल बल के साथ छापेमारी कर दस लीटर अवैध देशी शराब के साथ महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष राम अशीष प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में थाना पुलिस की टुकड़ी ने छापेमारी कर दस लीटर देशी शराब के साथ एक महिला प्रभावती देवी पति संता नट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर महिला को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग