बनियापुर बीडीओ के माेबाइल पर अपशब्द बोलने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बनियापुर(सारण)। सरकारी कार्य में बाधा उतपन्न करने के साथ-साथ नशे में धुत हो बीडीओ से मोबाईल पर अभद्र व्यवहार करने एवं लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में कांड के तीन अभियुक्तों को सहाजितपुर थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के गोवा पिपरपाती निवासी अभिमन्यु सिंह, तेजप्रताप सिंह एवं मौजेगोवा निवासी अनिल कुमार शर्मा शामिल है। जिनकी गिरफ़्तारी बारात से लौटने के क्रम में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिण्डरा बॉर्डर से की गई। सभी अभियुक्त गत 20 अप्रैल को दर्ज थाना कांड संख्या 38/20 के प्राथमिकी और अप्राथमिकी अभियुक्त है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बनियापुर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे तीन प्राथमिकी और अनुसंधान के क्रम में तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को नामजद किया गया था। तब से सभी आरोपित फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत थी। कांड में शामिल अबतक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग